Showing posts with label नव वर्ष. Show all posts
Showing posts with label नव वर्ष. Show all posts

Tuesday, November 4, 2014

कमल से कोमल ह्रदय

कमल से कोमल ह्रदय कलश पर भावना रुपी स्नेह के साथ
कल्पना के दीप जलाकर नव वर्ष के शुभागमन पर
मैं आपको हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ

- नमालूम


मेरे दुःखमय जीवन की सुखद स्मृति

मेरे दुःखमय जीवन की सुखद स्मृति
दिल की धड़कन , साँसों की आवाज़
हर शाम की सुबह , प्यारी-प्यारी यादों की साम्रागी
मेरी नव वर्ष की हार्दिक शुभ-कामनाएं स्वीकार करें

- नमालूम

सुखद अनुभूतियों को संजो कर आये

यह नव वर्ष आपके लिए सुखद अनुभूतियों को संजो कर आये

- नमालूम

ख़ुदा महफूज रखे

ख़ुदा महफूज रखे
ज़िन्दगी की हर कठिनाईयों से
आप को नया वर्ष मुबारक हो
दिल की गहराईयों से

- नमालूम

ये नया वर्ष तुमको मुबारक रहे

ये नया वर्ष तुमको मुबारक रहे
ये बहारों की दुनिया मुबारक रहे
जैसे कलियाँ खिलें महको तुम यूँ सदा
चाँद तारों की दुनिया मुबारक रहे

- नमालूम

नव वर्ष के मौके पर भेज रहा हूँ

नव वर्ष के मौके पर भेज रहा हूँ यह फूल
पिछले वर्ष हुयी जो भूलें उनको जाना भूल
बीत गया जो बीत गया , लो आया नव वर्ष
चलो भूल के सारे गिले शिकवे मनाएं हर्ष

- नमालूम

शुभकामना जो मिली तुम्हारी

शुभकामना जो मिली तुम्हारी
ह्रदय वीणा सी झंकृत हुयी
मन हुआ आह्लादित , खिल गयी
जैसे अधखिली कली

- नमालूम

शुभकामना जो मिली तुम्हारी

शुभकामना जो मिली तुम्हारी
ह्रदय वीणा सी झंकृत हुयी
मन हुआ आह्लादित , खिल गयी
जैसे अधखिली कली

- नमालूम

शुभ हो पंथ

शुभ हो पंथ , दूर हो जावे सब बाधाएं
आप सब को भाये , सब आपको भाये
खुशियाँ बिखरें , छाया रहे आप पर हर्ष
आपको आज मुबारक हो यह नव वर्ष

-नमालूम

कितनी सारी खुशियाँ लिए

कितनी सारी खुशियाँ लिए
लो एक जनवरी आई
नए साल के नव प्रभात पर
आपको आज बधाई

- नमालूम

सुख समृद्धि समरसता आये

सुख समृद्धि समरसता आये
हो सबका उत्कर्ष
सबके घर खुशहाली लाये
नव प्रभात नव वर्ष

- नमालूम

कूक रही है कोयल काली

कूक रही है कोयल काली
आने वाला है नव वर्ष
विदा हो रहा है वर्ष पुराना
छाने वाला है अब हर्ष

- नमालूम

नवीन प्रेरणा लिए

नवीन प्रेरणा लिए , नवीन वर्ष आ रहा
रहे अदीर्घ लक्ष्य अब, विमल प्रभात जा रहा

- नमालूम

तेरे जीवन की हर खुशियों

तेरे जीवन की हर खुशियों के कांटे बन जाए फूल
पर नव वर्ष के शुभागमन पर हमें न जाना भूल

- नमालूम

सूरज के कंचन किरणों में

सूरज के कंचन किरणों में , नूतन वेला आई है
नव वर्ष के शुभ अवसर पर , आपको आज बधाई

-नमालूम

फूलों से हंसी मांग ली

फूलों से हंसी मांग ली , सागर से गहराई
नव वर्ष के मुबारक मौके पर , दिल देता है बधाई

- नमालूम

खुशियों के इस मौसम में

खुशियों के इस मौसम में गूँज उठी शहनाई
नव वर्ष नव प्रभात पर आपको आज बधाई

- नमालूम

गुलशन तुम्हें मुबारक

गुल तुम्हें मुबारक गुलशन तुम्हें मुबारक
हम रहें न रहें नव वर्ष तुम्हें मुबारक

- नमालूम

याद तुम्हारी आई

नव वर्ष के शुभ अवसर पर याद तुम्हारी आई
शब्द बन -बन कर देने लगे ह्रदय से बधाई

- नमालूम

मस्जिद में बैठकर

मस्जिद में बैठकर फ़रियाद करता हूँ
नव वर्ष मुबारक हो तुम्हें याद करता हूँ

- नमालूम