मैं सांस लेता हूं तेरी खुशबू आती है
Monday, April 13, 2015
पल भर में सब बदल गया
पल भर में सब बदल गया और कुछ भी नहीं बदला जो बदला था
वो तो गुज़र गया
- नमालूम
31.05.02
उस रिश्ते से बचने के लिए
वो घर से भाग आई थी
उस रिश्ते से बचने के लिए
जो बिन चाहे उसके दामन से
बाँधा जा रहा था
- नमालूम
नीचे बहता दरिया कह रहा था
नीचे बहता दरिया कह रहा था
आओ, मेरी आगोश में आ जाओ
मैं तुम्हारी बदनामी के सारे दाग छिपा लूँगा
- नमालूम
पुरानी जींस और गिटार
पुरानी जींस और गिटार
मोहल्ले कि वो छत और मेरे यार
- नमालूम
05.04.02
रफीकों से रकीब अच्छे
रफीकों से रकीब अच्छे जो जल कर नाम लेते हैं
गुलों से खार बेहतर हैं जो दामां थाम लेते हैं
- नमालूम
रह गए
रह गए लाखों कलेजे थाम कर
आँख जिस जानिब तुम्हारी उठ गयी
- नमालूम
Sunday, April 12, 2015
अफ़सोस मैंने
अफ़सोस मैंने रोजे अज़ल ये न कह दिया
दे मुझको सब जहां कि नेमत सिवाए दिल
- नमालूम
हमारे शीशए दिल को
हमारे शीशए दिल को संभल कर हाथ में लेना
नजाकत इसमें इतनी है नज़र से जब गिरा टूटा
- नमालूम
27.08.01
तेरी गली में आकर
तेरी गली में आकर खो गए हैं हम दोनों
दिल मुझको ढूंढता है मैं दिल को ढूंढता हूँ
- नमालूम
दिल टूटने से
दिल टूटने से थोड़ी सी तकलीफ तो हुयी
लेकिन तमाम उम्र को आराम हो गया
- नमालूम
उजाड़ना सीख दुनिया से
उजाड़ना सीख दुनिया से अगर सर सब्ज होना है
गुलिस्तां लहलहाए बारहा नज़रे खिजां होकर
- नमालूम
न कुछ हम हंस के सीखे हैं
न कुछ हम हंस के सीखे हैं न कुछ हम रो के सीखे हैं
जो कुछ थोड़ा सा सीखे हैं तुम्हारे हो के सीखे हैं
- नमालूम
वो इधर आये उधर रात
वो इधर आये उधर रात ने दम तोड़ दिया
हाय किस वक़्त सितारों को भी नींद आई है
- नमालूम
जब हम बीमार हो जाएँ
जब हम बीमार हो जाएँ तो वो दिन याद करके हम पर अपने पैसे खर्च करना जब हम तुम्हारी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए अपनी ख्वाहिशें कुर्बान करते थे
- नमालूम
जब हम बूढ़े होकर चल न पायें
जब हम बूढ़े होकर चल न पायें तो हमारा सहारा बनना
और अपना पहला कदम याद करना
- नमालूम
जब हम कोई बात भूल जाएँ
जब हम कोई बात भूल जाएँ तो हम पर गुस्सा मत करना
और अपना बचपन याद करना
- नमालूम
हाथ में जब आइना उठा लेगा
तमाम एब नज़र आयेंगे उसे खुद में वो अपने हाथ में जब आइना उठा लेगा
- नमालूम
18.08.01
जो सच है वही लिखूंगा
जो सच है वही लिखूंगा तू क़त्ल कर दे मुझे
सिवाए जान के मेरी तू और क्या लेगा
- नमालूम
बचा सको तो बचा लो
बचा सको तो बचा लो वजूद को अपने
जमीर बेच के जीने से फायदा क्या है
- नमालूम
जीना है तो दुनिया में
जीना है तो दुनिया में अब इस अदा से जी
आलम में तेरे बाद तेरी दास्ताँ रहे
- नमालूम
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)